

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar school holiday : श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 31 जनवरी 2026 को जालंधर जिले में निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं, विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले की सीमा में आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों में 31 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी घोषित की है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश जालंधर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। हालांकि, जिन स्कूलों या कॉलेजों में 31 जनवरी को बोर्ड या विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, उन संबंधित कक्षाओं पर यह अवकाश लागू नहीं होगा और परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
Jalandhar school holiday : जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि शोभा यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक संपन्न हो सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


