

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar Passport Office New Address : अमन प्लाजा, प्लाट नंबर 310 नकोदर चाैक, जालंधऱ के पासपोर्ट सेवा केंद्र को सैफरन टावर, जीटी रोड, परागपुर (जालंधर) में स्थानांतरित कर दिया गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यशपाल के मुताबिक पासपोर्ट सेवा केंद्र नई इमारत में 7 अप्रैल से काम शुरू कर देगा।

Jalandhar Passport Office New Address
जिन आवेदकों ने 7 अप्रैल या उसके बाद की अपनी अप्वाइंटमेंट्स तय की हैं वे अपने आवेदन पत्रों के अनुसार, तय तारीख और समय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र सैफरन टावर, परागपुर में उपस्थित होकर अपने कार्यों का निपटारा करें। अब लोगों को पासपोर्ट सेवा केंद्र, नकोदर चाैक में जाने की आवश्यकता नहीं है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


