

Action of Jalandhar Improvement Trust Chairperson Rajwinder Kaur Thiara
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा एक्शन में है। उन्होंने बीबी भानी कॉम्प्लेक्स में फ्लैटों का औचक निरीक्षण किया। इसमें आवंटियों द्वारा जमा की गई बिक्री राशि को माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार ट्रस्ट द्वारा वापस कर दिया गया है। जिसके बाद ट्रस्ट ने उन फ्लैटों पर कब्जा नहीं लिया। जबकि इन फ्लैटों का स्वामित्व ट्रस्ट का हो गया था।
फ्लैटों का किया निरीक्षण
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा द्वारा बीबी भानी कॉम्प्लेक्स योजना का औचक निरीक्षण किया गया। तकनीकी एवं कानूनी स्टाफ मौजूद रहा तथा योजना के फ्लैटों का निरीक्षण किया गया। इनमें से लगभग 50 फ्लैटों पर अवैध कब्जा किया गया है।
48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
चेयरपर्सन ने उन्हें फ्लैट खाली करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके अलावा, तकनीकी शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शेष बचे उन फ्लैटों का भी कब्जा लें, जिनका दूसरे चरण में ट्रस्ट द्वारा आवंटन नहीं किया गया है। इस अवसर पर काकू आहलूवालिया और हरचरण सिंह संधू मौजूद थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


