

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts Players : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारा कैंपस और केंट जंडियाला रोड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने 69वें PSEB ज़ोनल एथलेटिक मीट (बॉयज़) में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्पोर्ट्स कॉलेज, कपूरथला रोड में आयोजित इस प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए इन खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय एथलेटिक मीट के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया, जिससे संस्थान को गर्व का अनुभव हुआ।
Innocent Hearts Players : ग्रीन मॉडल टाउन कैंपस में दक्षप्रीतसिंह–अंडर-14,शॉट-पुट में स्वर्ण पदक,वंश- अंडर-17 हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक, इशांत शर्मा -अंडर-17 हैमर थ्रो में रजत पदक ,केशव कपूर – अंडर-19 हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक, अनीज़ महाजन- अंडर-19 हैमर थ्रो में रजत पदक,साकेत शर्मा – अंडर-17 डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किये। ग्रीन मॉडल टाउन से कुल पाँच छात्रों का चयन ज़िला एथलेटिक मीट के लिए हुआ है।
लोहारा कैंपस से:ग्यान सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में 100 मीटर स्प्रिंट रेस और 200 मीटर स्प्रिंट रेस में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनका भी चयन ज़िला प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कैंट जंडियाला रोड से लंबी कूद में सोचेत सिंह अंडर -14 ने रजत पदक, रणवीर सिंह बैंस अंडर- 17 ने रजत पदक एवं हर्षिल सूद ने अंडर- 14 कांस्य पदक प्राप्त किया।इनोसेंट हार्ट्स के चेयर डॉ. अनूप बौरी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के समर्पित प्रयासों की सराहना की, जिनकी मेहनत से यह सफलता मिली।
Innocent Hearts Players : ग्रीन मॉडल टाउन के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल, लोहारां कैंपस की प्रिंसिपल कुमारी शालू सहगल और केंट जंडियाला रोड की प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली मनोचा ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर श्री संजीव भारद्वाज को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद भी किया, जिनकी मेहनत और प्रेरणा से खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


