

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Illigal building Demolition : नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने आज सख्त कार्रवाई करते हुए कूल रोड पर बनी एक अवैध दुकान को ध्वस्त कर दिया। यह दुकान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ द्वारा बनाई गई बताई जा रही है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम हरकत में आया और मौके पर डिच चलाकर निर्माण को पूरी तरह गिरा दिया गया।
यह कार्रवाई Municipal Corporation Jalandhar के मेयर-कमिश्नर संदीप ऋषि के सख्त आदेशों के बाद की गई। अभियान का नेतृत्व एटीपी सुखप्रीत कौर ने अपनी टीम के साथ किया। वहीं, यह पूरी कार्रवाई एमटीपी इकबाल प्रीत सिंह रंधावा के निर्देशों पर अंजाम दी गई।
एटीपी सुखप्रीत कौर ने बताया कि कूल रोड पर उक्त दुकान अवैध रूप से बनाई गई थी, जिसकी शिकायतें लंबे समय से नगर निगम को मिल रही थीं। जांच के बाद निर्माण को नियमों के खिलाफ पाया गया, जिसके चलते आज मौके पर भारी मशीनरी की मदद से दुकान को पूरी तरह गिरा दिया गया।
Illigal building Demolition by Municipal corporation Jalandhar
नगर निगम की इस कार्रवाई से शहर में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे वह किसी भी राजनीतिक या सामाजिक पद पर क्यों न हो।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


