

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Goraya Accident : 29 दिसंबर 2024 की रात को गोराया रोड पर हुए हादसे में दीपक बग्गा निवासी गणेश नगर जालंधर की मृत्यु हुई थी। इस हादसे में आरोपी हरमनदीप सिंह निवासी नरिंदर सिंह निवासी प्रतापपुरा (बिलगा) के खिलाफ बीएनएस की धारा 106, 281 और 324 (5) के तहत गोराया पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 0165 दर्ज हुई थी।
Goraya Accident : आरोपी हरमनदीप फगवाड़ा में अपने दोस्तों संग बर्थडे पार्टी मनाकर घर लौट रहा था और उसने डिवाइडर क्रॉस करके दूसरी लेन से आ रहे दीपक बग्गा की कार को टक्कर मारी थी। आरोपी हरमनदीप के खिलाफ चालान पेश कर दिया गया है। इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि चालान पेश हो गया है और 12 जून को केस की सुनवाई होनी है। उल्लेखनीय है कि पुलिस को 90 दिन में चालान पेश करना होता है लेकिन इस मामले में पता नहीं क्यों 100 दिन के बाद चालान पेश किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


