

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Free Medical Camp : वार्ड नंबर 73 के अंतर्गत आते किशनपुरा में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान लव रॉबिन व उनकी टीम द्वारा रविवार को फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके लोगों को फ्री ब्लड प्रेशर, शुगर व ईसीजी सहित कई चेकअप की सेवाएं प्रदान की गई।

इस अवसर पर लव रॉबिन ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर क्षेत्र की भलाई हेतु विभिन्न कार्य किए जाते रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज यह मेडिकल कैंप लगाया गया है जिसमें लगभग 200 के करीब लोगों ने फ्री मेडिकल कैंप का लाभ उठाया है। सभी लोगों को फ्री चेकअप के साथ मुफ्त दवाइयां भी बांटी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी उनके द्वारा इस तरह के सेवा प्रोजेक्ट जारी रहेंगे। उनका एकमात्र उद्देश्य वार्ड के लोगों की सेवा करना है व इसके लिए वह हर संभव करते रहेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


