

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में आज सुबह बस्ती दानिशमंदा इलाके में फुटबॉल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों ने चंद मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देख पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे हुई इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
तेज धुंआ और लपटें देख आसपास के लोगों ने फैक्ट्री के मालिक को को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही दुकान मालिक से इस बारे में बात करने पर पता चला कि करीब 20 लाख रूपए का नुक्सान हुआ है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


