

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : DSP Dead Body Found : जालंधर में सोमवार सुबह बावा खेल नहर के पास डीएसपी दलबीर सिंह देओल का शव मिला। सूत्रों अनुसार डी.एस.पी. गत रात किसी के साथ घर से गए थे, लौटते समय उन लोगों ने उसे बस स्टैंड के पास उतारा, जिसकी लाश बस्ती बावा खेल नहर से बरामद हुई है। वहीं घटनास्थल से आई कार्ड भी मिला है। फिलहाल मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन जांच जारी है। यह वही DSP हैं जिन्होंने गांव मंड के पास फायरिंग की थी। तब गांव वालों के साथ उनका राजीनामा हो गया था। संगरूर के गांव लद्धा कोठी के रहने वाले दलबीर सिंह देओल पीएपी ट्रेनिंग सेंटर में तैनात थे। देओल को अर्जुन अवॉर्ड मिला था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



