

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- DC offfice employees strike cancelled : डीसी आफिस अपने विभिन्न कामों के लिए जाने वाले लोगों के लिए राहतभरी खबर है। खबर यह है कि डीसी ऑफिस कर्मचारियों द्वारा दी गई हड़ताल की कॉल को वापस ले लिया गया है। जालंधर सहित कई जिलों में कल यानी बुधवार से तीन दिन के लिए सभी काम प्रभावित रहने थे। मगर सोमवार को रात पंजाब सरकार के राजस्व और आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के साथ कर्मचारियों की मुलाकात हो गई। जिसके बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।
DC offfice employees strike cancelled
मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द सभी मांगो को पूरा किया जाएगा। दरअसल डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन के सभी राज्य और जिला नेताओं के साथ विचार कर 15 से 17 जनवरी तक 3 दिन राज्य के लिए डीसी दफ्तरों, समूह एस.डी.एम. दफ्तरों, सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में कामकाज स्थगित करने का ऐलान किया गया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


