

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime In Jalandhar : थाना सदर जमशेर की चौकी जंडियाला में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विक्की मट्टू को गांव के ही कुछ युवकों ने घर में घुसकर गोली मार दी। पैर में गोली से लगने गांव पट्टी साहन के रहने वाले 32 वर्षीय विवेक मट्टू घायल हो गया जिसे परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। विवेक मट्टू ने कहा कि गांव के ही मनी बावा और बिल्ला के साथ उसकी रंजिश चल रही है। तीनों के बीच लड़ाई भी हो चुकी थी।
इसी रंजिश के चलते उक्त आरोपियों ने उसे गोली मारी है। पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं। आरोपियों ने मट्टू को उसके घर में घुसकर गोलियां मारी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


