

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Agricultural Science Center organized a camp in Bilga school…कृमि विज्ञान केंद्र नूरमहल की तरफ से धान की पराली की संभाल के लिए सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बिलगा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 200 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। कैंप में डा. बलबीर काैर सहायक प्रोफेसर बागवानी ने बताया कि पराली को आग लगाने से काफी नुकसान होते हैं। डा. संजीव कटारिया ने पराली की संभाल के लिए प्रयोग की जाने वाली मशीनों की जानकारी दी।
स्कूल के इंचार्ज मंगत वालिया ने भी सबको जागरूक किया। इस दाैरान मुकाबले भी करवाए जिसके विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


