

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Bike Theft From Jalandhar : महानगर में वाहन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। जालंधर का ऐसा कोई विधानसभा हलका नहीं है जहां वाहन चोरी की खबरें सामने न आती हों। ताजा वारदात जालंधर के थाना नंबर 3 के अंतर्गत आते क्षेत्र प्रताप बाग के पास घटित हुई है और अज्ञात चोर हीरो सप्लेंडर चोरी करकेे ले गया।
Bike Theft From Jalandhar, Partap Baag
इस बारे में सुनील कुमार निवासी मकान नंबर 6 गली नंबर 1, भारत नगर, चौगिट्टी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 दिसंबर दिन शनिवार को अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 3752 हीरो सप्लेंडर काला रंग (माडल 2017) पर साई कृपा आट्र्स (नजदीक हरि बोल मंदिर) की दुकान पर सुबह 11 बजे आया। शाम करीब 7 बजे सुनील अपनी दुकान से बाहर निकला तो मोटरसाइकिल गायब था।

पीडि़त ने आसपास तलाश की लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिला। बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक युवक नीली जर्सी पहने मोटरसाइकिल को तेजी से चला कर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
🔽 CCTV Video OF Theft 🔽
https://www.facebook.com/share/v/1DoDN4ZPD8/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


