

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : ASI Hit by Overspeed Car : जालंधर में नाके पर तेज रफ्तार कार ने ASI को टक्कर मार दी। शाहकोट में कार उन्हें घसीटते हुए अपने साथ ले गई। कुछ दूरी पर ASI सुरजीत डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद थोड़ा आगे जाकर कार सवार रुका और कार वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। एएसआई सुरजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कार एएसआई को टक्कर मारने के बाद कार घसीटते हुए ले जाती दिखाई दे रही है।
ASI Hit by Overspeed Car : ASI सुरजीत सिंह जालंधर देहात पुलिस में तैनात है। उनकी ड्यूटी शाहकोट में सतलुज दरिया से सटे कावां पत्तन गांव में हाईटेक नाके पर थी। दोपहर के समय नाके पर उन्होंने सफेद रंग की जेन कार को रुकने के लिए इशारा किया। इस पर ड्राइवर ने कार नहीं रोकी। कार की स्पीड ज्यादा देख सुरजीत साइड होने लगा तो गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए दूर तक ले गई। कुछ दूर जाकर सुरजीत जमीन पर गिर गए। ड्राइवर तुरंत कार से उतरा और फरार हो गया। गाड़ी का मालिक कौन है पुलिस ने डिटेल निकलवा ली है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


