
सीवान (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : तरवारा थाना क्षेत्र में कांवड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में 30 से 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें सात लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। श्रद्धालु बाबाधाम देवघर में जल चढ़ा कर यूपी लौट रहे थे। इसी दौरान तरवारा थाना क्षेत्र के पास हादसा हो गया। इससे पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई जहाँ एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों को रौंद दिया। इस भीषण दुर्घटना में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
यह हृदय विदारक घटना आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास हुई। जानकारी के अनुसार, आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित शिवपुरी लिंक रोड के पास देर रात कांवड़िए गुजर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





