

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Chile Forest Fire : चिली के जंगलों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। आग की वजह से लगभग 14,000 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर खाक हो गया है। आग की वजह से सैंटियागो से लगभग 500 किलोमीटर दूर सैंटा जुआना में 11 लोगों की मौत हुई, जिसमें एक दमकलकर्मी भी है। कृषि मंत्रालय का कहना है कि राहत एवं बचाव अभियान के लिए भेजा गया एक हेलीकॉप्टर ला अराउकैनिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक पायलट और मैकेनिक की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Attack on Mosque in Pakistan : पाकिस्तान में मस्जिद पर हमला, हथाैड़ों से मीनार तोड़े
Chile Forest Fire : इसके आसपास के वनक्षेत्रों बायोबियो और नुबल में हर जगह तबाही का मंजर है, जिसके देखते हुए अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की गई है। देश की गृहमंत्री कैरोलिना टोहा का कहना है कि देशभर में आग लगने की इस तरह की 39 घटनाएं हुई हैं, जिनमें हजारों घर नष्ट हो गए हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना की मदद से 63 विमानों का बेड़ा आग बुझाने की मशक्कत में लगा है। इन दोनों क्षेत्रों की संयुक्त आबादी लगभग 20 लाख है।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


