
मंडी (वीकैंड रिपोर्ट) – Accident in Mandi : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर एक हादसे की है जिसमें तीन लोगों की माैत हो गई। ये लोग जिस कार में सवार थे वह गहरी खाई में गिर गई जिसकारण तीनों की माैत हो गई। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनका रो रोकर बुरा हाल है। ज़िले में जंजैहली-छत्री मार्ग पर मगरूगला और मझवाल के बीच सैनी नाला के पास एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गाँव गगन निवासी देवदत्त, गाँव तराला निवासी मंगल चंद और गाँव धवन निवासी आशु के रूप में हुई है। सभी मृतक ग्राम पंचायत ब्रेयोगी के निवासी थे। घायलों में गाँव कल्याणजू निवासी चालक गुमान सिंह और गाँव गगन निवासी लाभ सिंह शामिल हैं। सभी की उम्र 35 से 42 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे का कारण बारिश के कारण सड़क की खराब हालत और एक खंभा गिरना बताया जा रहा है। हादसे के शिकार लोग सेब सीजन के लिए शंकरदेहरा गए थे और शाम को लौट रहे थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





