

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Putrada Ekadashi : आज श्रावण मास का चाैथा सोमवार है। भक्त शिवालयों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी सप्ताह पांच अगस्त को पुत्रदा एकादशी भी है। यह एकादशी श्रावण में आती है इसलिए इस एकादशी के दिन शिवजी भी अपनी कृपा देने के लिए आतुर रहते हैं। जीवन की कितनी भी कठिन समस्या हो इस एकादशी का व्रत करने से दूर हो जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 4 अगस्त, 2025 को सुबह 11:41 बजे शुरू हो गई है और 5 अगस्त 2025 को दोपहर 1:12 बजे समाप्त होगी।
उदया तिथि के आधार पर, पुत्रदा एकादशी का व्रत 5 अगस्त 2025, मंगलवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु जी की पूजा करने से नि:संतान जोड़ों को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी खुश होते हैं, जिससे दंपतियों को संतान सुख मिलता है। इसके अलावा, यह व्रत सुख, समृद्धि और पारिवारिक एकता को बढ़ाने के लिए भी रखा जाता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


