

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Health Tips : अगर आप अंजीर नहीं खाते हैं तो आज से खाना शुरू कर दें क्योंकि अंजीर खाने के बहुत से लाभ हैं। अंजीर खाने से शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और इंसान स्वस्थ महसूस करता है। अंजीर को मिठास के साथ सेहत का खजाना बताता है। अंजीर में ढेरों पौष्टिक तत्व जैसे फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट आदि होते हैं। अंजीर में फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम होते हैं, जो आपकी हड्डियों को लंबी उम्र तक मजबूत और हेल्दी बनाए रख सकते हैं।
इससे आप ऑस्टियोपोरोसिस से बचे रह सकते हैं। अंजीर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत को सुधारते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटता है। अंजीर के ड्यूरेटिक गुण किडनी की सफाई में मदद करते हैं। ये यूरीन के जरिए टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और किडनी इन्फेक्शन या स्टोन जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


