

जालंधर(वीकैंड रिपोर्ट)– Health Tips : हर इंसान खुद को फिट रखना चाहता है। इसके लिए वह कई प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करता है। स्प्राउट्स में भीगी हुई दाल, भीगे हुए सूखे मेवे और भीगे हुए चने होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चने को भिगोकर खाने से इनके पोषक तत्व दोगुने हो जाते हैं। भीगे हुए चने खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है। काले चने में फाइबर होता है, जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करता है। अगर नियमित आधा कप काला चना खाया जाए तो एक सप्ताह में ही ब्लड शुगर कम किया जा सकता है। हफ्तेभर में डायबिटीज ठीक काले चने का घुलनशील फाइबर खून में ब्लड शुगर के अवशोषण और निकलने की मात्रा को नियंत्रित करता है।
इसके अलावा काले चने में एंटीऑक्सीडेंट, एंथोसायनिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो रक्त वाहिनियों को स्वस्थ रखते हैं। इसमें फोलेट और मैग्नीशियम भी है, जो खून का थक्का, दिल का दौरा और स्ट्रोक से धमनियों के सिकुडऩे के जोखिम को घटाता है। सफेद चने में पोषक तत्व काफी मात्रा में पाया जाता है. इसमें कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर और मैग्निज मिलता है। कैलोरी इसमें बहुत कम होती है. भूख पर नियंत्रण के लिए यह एक खास भोजन है, जो जायके में भी जबरदस्त है और स्वास्थ्य में भी. वजन कम करने वालों के लिए यह सूपर फूड की तरह काम करता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


