

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : सर्दियों में खजूर खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ठंड में ज्यादातर लोगों के जोड़ाें में अकड़न और दर्द की समस्या हो जाती हैं। ऐसे में आपको नियमित रूप से सुबह चार से पांच खजूर खाना चाहिए। खजूर शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है। खजूर में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक हैं।
सर्दी में खजूर खाने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट खजूर खाते हैं तो सर्दी में होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और खांसी से बचा जा सकता है। इसके अलावा ये शरीर को गर्माहट भी प्रदान करता है। खजूर अपने गर्मी पहुंचाने के गुण के लिए जाना जाता है। बॉडी को गर्म रखने में मददगार होने के कारण इन्हें सर्दी के मौसम में खाना बहुत फायदेमंद होता है। खजूर बॉडी के तापमान को सामान्स बनाए रखने में मदद करता है जिससे सर्दी लगने की परेशानी कम होती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


