





Tragic accident with youth returning from party, 2 dead, one
गोराया (वीकैंड रिपोर्ट) Goraya Accident पंजाब में भयानक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार युवक जन्मदिन की पार्टी से वापिस लुधियान से जालंधऱ की ओर आ रहे थे कि रास्ते में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक युवकों की पहचान पंकज निवासी गांव महिसमपुर फिल्लौर व दूसरा युवक दीपक बग्गा निवासी जालंधर का रहने वाला था जोकि टेक्सी ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि जब युवक लुधियाना से जालंधर की ओर आ रहे थे उनकी कार डिवाइडर पार कर गई जिससे के चलते दूसरी तरफ से आ रही कार से टकरा गई यह भयानक हादसा हो गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


