
पणजी (वीकैंड रिपोर्ट)- Sonam Bajwa Goa Dance Controversy : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सोनम बाजवा एक बार फिर सोशल मीडिया विवादों में घिर गई हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान गोवा में उनके डांस परफॉर्मेंस का एक वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। सोनम के शॉर्ट कॉस्ट्यूम और स्टेज मूव्स को लेकर कई पंजाबी यूजर्स ने आपत्ति जताई है और इसे पंजाब की संस्कृति व मर्यादा के खिलाफ बताया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कुछ यूजर्स ने सोनम के प्रदर्शन को “पंजाब का जुलूस” तक कह दिया, वहीं कुछ ने उन्हें “फेल हीरोइन” बताते हुए आलोचना की। कई लोगों का कहना है कि इस तरह का प्रदर्शन पंजाबी सभ्यता और पारंपरिक मूल्यों को ठेस पहुंचाता है। कुछ यूजर्स ने इसे इंडस्ट्री के एक “खराब दौर” की याद दिलाने वाला भी करार दिया है।
Sonam Bajwa Goa Dance Controversy : हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब सोनम बाजवा विवादों में आई हों। बीते कुछ वर्षों में उनका नाम कई अलग-अलग विवादों से जुड़ चुका है। कभी क्रिकेटर केएल राहुल के साथ डेटिंग की अफवाहें, तो कभी अभिनेत्री शहनाज गिल से जुड़ा विवाद, वहीं जान्हवी कपूर के एक्सेंट पर उनकी प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी थी। इसके अलावा ईसाई धर्म से जुड़े उनके पुराने ट्वीट्स और एयरपोर्ट पर हुए एक विवाद को लेकर भी वह सुर्खियों में रही हैं।
इसके साथ ही, फिल्म ‘पिट सियापा’ की शूटिंग के दौरान फतेहगढ़ साहिब की एक मस्जिद में सीन फिल्माने को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था। इस मामले में शाही इमाम की आपत्ति के बाद सोनम और उनकी टीम को माफी मांगनी पड़ी थी। वहीं हाल ही में एक फिल्म ट्रेलर में उन्हें शराब पीते और सिगरेट पकड़े दिखाने पर पंजाब कलाकार मंच और एसजीपीसी के कुछ सदस्यों ने विरोध जताया था।गोवा डांस विवाद के बाद एक बार फिर सोनम बाजवा की छवि और कलाकारों की सामाजिक जिम्मेदारी पर बहस तेज हो गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


