
चंडीगढ़, 6 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjabi Singer Deepa Dosanjh Death : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 90 के दशक के मशहूर गायक Deepa Dosanjh का निधन हो गया है। उनके निधन से संगीत जगत और देश-विदेश में बसे उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
मशहूर गायक और संगीतकार Sukhshinder Shinda ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि पंजाबी संगीत जगत ने एक सच्चा रत्न खो दिया है और दीपा दोसांझ जैसे कलाकार की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।
Punjabi Singer Deepa Dosanjh Death : ‘ढोला वे ढोला’ से मिली पहचान
दीपा दोसांझ ने अपनी खास आवाज और अनोखी गायकी से पंजाबी संगीत को नई पहचान दी। उनका सुपरहिट गीत “ढोला वे ढोला” आज भी शादियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खूब बजाया जाता है। इसी गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था और उन्होंने ब्रिटिश एशियन म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई।
संगीत जगत में शोक की लहर
दीपा दोसांझ के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और विदेशों में भी पंजाबी संस्कृति को पहचान दिलाई।उनके निधन पर कई कलाकारों और प्रशंसकों ने शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


