

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Sonakshi-Zaheer Wedding Controversy : बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के संग हाल ही में शादी के बंधन में बंधी है। उनकी शादी के खिलाफ बिहार की हिंदू शिव भवानी सेना ने विरोध किया है। उन्होंने ने कहा कि यह लोग लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे है। हिंदू शिव भवानी सेना ने उनकी शादी के खिलाफ पटना में पोस्टर लगाकर इसे लव जिहाद बताया है। शिव भवानी सेना ने कहा कि वो सोनाक्षी को अब बिहार में नहीं घुसने देंगे।

पटना में लगे पोस्टर में शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फोटो लगायी हुई है। इसमें लिखा है- ‘सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकाबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा। पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश। शत्रुघ्न सिन्हा शादी के फैसले पर पुर्नविचार करना होगा नहीं तो उन्होंने जो अपने बेटों के नाम रामायण के आधार पर लव और कुश रखा है उसे बदल दें। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू धर्म का अपमान है। सोनाक्षी सिन्हा को हिंदू शिवभवानी सेना बिहार में घूसने नहीं देंगी।’
Sonakshi-Zaheer Wedding Controversy : बता दें कि जहीर इकबाल और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। सोनाक्षी (37) और जहीर (35) ने अपने परिवारों की मौजूदगी में बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में शादी की। नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया मंच के जरिये ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट डाल कर अपनी शादी की ख़ुशी को साझा किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


