

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)-Rakhi Sawant love story: राखी सावंत अपने पंगों के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब उनका पंगा अपने पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पड़ गया है। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं इनकी बेस्ट फ्रेंड राजश्री ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। राजश्री ने ये भी बताया कि राखी आदिल से आगे बढ़ चुकी हैं और वह फिलहाल किसी और को डेट कर रही हैं।
Rakhi Sawant affair: राजश्री ने दावा किया है कि राखी उनके गैरकानूनी काम करने की झूठी अफवाहें फैला रही हैं। अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजश्री ने खुलासा किया कि राखी फिलहाल लकी नाम के शख्स को डेट कर रही हैं।
राजश्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “लकी बहुत बड़ा लकी है। उसका नाम इतना अच्छा है सोचिये वो कितना लकी होगा। एक दिन राखी अचानक मुझे बोलती है कि मेरी जिंदगी में कोई लड़का है, उसका नाम लकी है। मैं उससे शादी करना चाहती हूं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


