

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : FIR against Adipurush Team : फिल्म ‘आदिपुरुष’ की फिल्म के नए पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ओम राउत, प्रोड्यूसर भूषण कुमार के खिलाफ मुंबई के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में हिंदू माइथोलॉजी के कैरेक्टर्स को ठीक ढंग से ना दिखाने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
यह भी पढ़ें : Allegedly Insulting Saffron Flag Case : भगवा झंडे का अपमान करने वाला अजीम गिरफ्तार
FIR against Adipurush Team : खुद को सनातन धर्म का प्रचारक बताने वाले संजय दीनानाथ तिवारी ने मुंबई के साकीनाका थाने में मुंबई हाईकोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


