

मुंबई (उत्तम हिन्दू न्यूज) – Bollywood News : दो बिग बजट की फिल्में कुली और वार 2 रिलीज होने के कारण सुबह से ही फिल्मों के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। रजनीकांत और ऋतिक रोशन के फैंस के बीच जंग शुरू हो गई है। सुबह 11 बजे तक का दोनों फिल्मों का कलेक्शन सामने आया है, जिसमें रजनीकांत ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को पछाड़ दिया है।
तमिलनाडू में तो जैस रजनी के फैंस का सैलाब आ गया हो। रजनीकांत के फैंस ने पहले तो थिएटर के बाहर जश्न मनाया और फिर थिएटर के अंदर भी उनका जश्न देखने को मिल रहा है। रजनीकांत जेलर के बाद एक बार फिर अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरते दिख रहे हैं। दोनों ही फिल्मों का लोगों के बीच अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।
एक तरफ रजनीकांत की फैन फॉलोइंग, वहीं दूसरी तरफ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की शानदार वापसी, जिसे देखने के लिए लोग बेताब है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है। अब सोशल मीडिया पर इन दोनों मूवीज के कई रिव्यू सामने आ गए हैं। ऐसे में अगर आप इनमें से कोई फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले रिव्यू यहां पढ़ लें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


