

पुणे (वीकैंड रिपोर्ट) – Bigg Boss star Zeeshan Khan car accident : टीवी एक्टर और बिग बॉस OTT स्टार जीशान खान का एक्सीडेंट हो गया है। पॉपुलर सीरियल कुमकुम भाग्य और नागिन में अपने रोल के लिए जाने जाने वाले जीशान की कार वर्सोवा इलाके में एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। एक्सीडेंट इतना गंभीर था कि कार के एयरबैग भी खुल गए, हालांकि एक्टर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
घटना 8 दिसंबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे की है, जब जीशान अपनी ब्लैक कार से वर्सोवा, अंधेरी के रास्ते में थे। अचानक सामने से आ रही ग्रे कार से उनकी गाड़ी की जबर्दस्त टक्कर हो गई। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास खड़े लोग भी सहम गए। दोनों गाड़ियों को नुकसान हुआ, लेकिन किसी तरह की बड़ी शारीरिक चोट की पुष्टि नहीं हुई। हादसे के तुरंत बाद जीशान नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे और घटना की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


