

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Attack on Comedian : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने ‘स्काई फोर्स’ के अभिनेता वीर पहाड़िया पर जोक किया, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी थी। इस मामले के बाद अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए माफी भी मांगी थी। कथित तौर पर कॉमेडियन पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 10 से 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रणित मोरे की पोस्ट के मुताबिक, हमलावरों में से एक का नाम तनवीर शेख था। उसने मारपीट के दौरान कहा, “अगली बार वीर पहाड़िया पर जोक मारकर दिखा!”
इस बयान से यह साफ हो गया कि यह हमला वीर पहाड़िया को लेकर किए गए मजाक की वजह से किया गया था। इस पूरे मामले में वीर पहाड़िया का नाम आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया और इस हमले की निंदा की। उन्होंने लिखा: “मैं इस घटना से बहुत दुखी और हैरान हूं। मैं किसी भी तरह की हिंसा को सपोर्ट नहीं करता। यह मेरी सोच के विपरीत है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।”.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


