नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Constitution Day 2022 : PM मोदी आज यानी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे। पीएमओ ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ई-कोर्ट परियोजना के तहत नई पहल की शुरुआत करेंगे। वर्ष 2015 से 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Constitution Day 2022 : ई-कोर्ट परियोजना सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सक्षम अदालतों के माध्यम से वादियों, वकीलों और न्यायपालिका को सेवाएं प्रदान करने का एक प्रयास है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की जा रही पहलों में वर्चुअल जस्टिस क्लाक, जस्टिस मोबाइल ऐप 2.0, डिजिटल कोर्ट और एस3डब्ल्यूएएस वेबसाइट शामिल हैं।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE