

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)–Murder in Delhi… दिल्ली के वेलकम इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपी एक नाबालिग है, जिसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है।
Murder in Delhi…पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने बताया, “मंगलवार को रात करीब सवा ग्यारह बजे एक पीसीआर कॉल पर सूचना मिली कि वेलकम इलाके में स्थित जनता मजदूर कॉलेनी में एक नाबालिग ने करीब 18 साल के एक युवक की लूटपाट के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी।” पुलिस का कहना है कि आरोपी ने युवक का मुंह दबाए रखा था, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद युवक से 350 रुपये छीनने की कोशिश में कई बार चाकू से वार किया। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


