

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)–Manish Sisodia meet his wife…दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अदालत से अनुमति मिलने के बाद अपनी बीमार पत्नी से मिलने तिहाड़ जेल से घर पहुंचे।
Manish Sisodia meet his wife…कथित शराब घोटाला मामले में सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक छह घंटे के लिए अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई है। सिसोदिया पुलिस वाहन से मथुरा रोड स्थित अपने आवास पर सुबह करीब 10 बजे पहुंचे। उनके साथ पुलिसकर्मी भी हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिसोदिया को फरवरी में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले, वह अरविंद केजरीवाल सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। उनके पास कई अन्य विभाग भी थे। हाल में उच्चतम न्यायालय ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


