

नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) : अगर आप भी एलपीजी गैस सिलेंडर लेते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब एक कागजात दिखाकर आप गैस कनेक्शन ले सकते हैं। पहले नियम था कि जिन लोगों के पास कोई एड्रेस प्रूफ न हो, उन्हें रसोई गैस सिलेंडर न दें, लेकिन अब आप बिना एड्रेस प्रूफ दिए भी LPG सिलेंडर ले सकते हैं।
सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दो साल में 1 करोड़ से ज्यादा फ्री में LPG कनेक्शन देगी। सरकार का लक्ष्य सभी गरीब परिवारों को मुफ्त LPG कनेक्शन देना है। सरकार बिना रेजिडेंस प्रूफ के LPG कनेक्शन दे रही है। लोगों को अपने पड़ोस के 3 डीलरों से एक रिफिल सिलेंडर लेने का विकल्प भी मिलेगा। सेंटर फार स्ट्रेटजिक एण्ड इंटरनेशनल स्टडीज के कार्यक्रम में पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा कि हम एक उभरती अर्थव्यवस्था ह। विकसित अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले हमारी प्राथमिकताएं, हमारी रणनीति अलग है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


