

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली सरकार ने पशु चिकित्सकों, प्लम्बर और इलेक्ट्रीशियन पर लगाया प्रतिबंध हटा लिया। यह प्रतिबंध राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लागू किए गए लॉकडाउन के बाद लगाया गया था। सात सूत्री आदेश में दिल्ली सरकार की आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अंतरर्रायीय स्वास्थ्य कर्मचारियों, लैब टेक्नीशियन और वैज्ञानिकों को भी दिल्ली में प्रवेश करने की छूट दे दी है। यह राहत दिल्ली में आज से शुरू होगी।
केंद्र सरकार ने इन गतिविधियों को पहले ही शुरू करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने 27 अप्रैल तक इस बारे में विचार करने की बात कही थी। अब सरकार ने इसके लिए अनुमति दे दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


