

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Bomb At Airport and School : दिल्ली के बीआरटी रोड पर स्थित इंडियन स्कूल को आज बम की धमकी की मेल मिली। मेल में लिखा था कि स्कूल में बम प्लांट किया गया है।इस मेल के बाद स्कूल प्रशासन सख्ती में आ गया और तुरंत पुलिस को सूचना देने के साथ ही पुरे स्कूल को खाली करा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच कर रही है। घटना के बाद से ही बच्चों और स्कूल स्टाफ में दहशत है। हालांकि बम मिलने की धमकी सच है या किसी की शरारत है यह बात जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
यह भी पढ़ें : EX CM Channi Vigilance : पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी से 20 अप्रैल को होगी पूछताछ
Bomb At Airport and School : एयरपोर्ट में बम की सूचना मिली
बिहार के पटना एयरपोर्ट पर बम होने की निदेशक को सूचना मिली। जैसे ही उन्हें ये जानकारी मिली वैसै ही उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में बता दिया। ये जानकारी पाते ही अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए और बम की तलाश में जुट गए।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


