Today Horoscope for 15 May 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों के प्रति रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। आपके कुछ शत्रु बिजनेस में आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। आप जीवनसाथी को कही शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपको बिजनेस के काम को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपकी सुख सुविधा में वृद्धि होगी। आप अपने भाई व बहनों से किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं। आपको कुछ लोगों से झगड़ा हो सकता है। ईर्ष्यालु मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप संतान से उनके करियर को लेकर कुछ बातचीत कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज बहुत ही सोच समझकर खर्च करें। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो आपको भविष्य में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को अपनी बातों को समझाने का प्रयास करें, ताकि वह आपके काम में आपका पूरा साथ दे सके। पारिवारिक बिजनेस में यदि आप कोई बदलाव करना चाहते हैं तो उसमें अपने परिवार के सदस्य से सलाह अवश्य लें।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप परोपकारी कार्य में बढ चढ़कर भाग लेंगे। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखकर आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने आवश्यक काम में ढील ना दें। जो जातक नौकरी को लेकर परेशान चल रहे थे, उसमें बदलाव के लिए योजना बना सकते हैं। आप अभी पुरानी जगह में ही टिके रहें, ये आपके लिए बेहतर रहेगा।
Today Horoscope for 15 May 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप एकाग्र होकर कार्य करेंगे। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आप जीवनसाथी के साथ किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपको अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को समझना होगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बिजनेस के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। अपने काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिस कारण नुकसान हो सकता हैं। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख व कान खोल रखें। आपको अत्यधिक काम के कारण सिर दर्द, बदन दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार देंगे , तो उससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने काम के साथ-साथ अपनी सेहत को भी प्राथमिकता दें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा आपको पछतावा हो सकता है। किसी पैतृक संपत्ति कि प्राप्ति होने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी को करियर में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम में आगे बढ़ेंगे। दोनों एक दूसरे की परवाह करेंगे। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपको परिवार के सदस्यों को कोई कष्ट हो। आप अपनी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां मे हां ना मिलाएं।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आप जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने परिजन की किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें किसी कोर्स को करने का मौका मिल सकता है। आपकी दी गई सलाह कार्यक्षेत्र में खूब काम आएगी। आप अपनी मेहनत से काफी कुछ पा सकते हैं। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
Today Horoscope for 15 May 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपकी संतान को कोई मन मुताबिक नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी से सलाह मश्वरा अवश्य करें। आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।