

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Former cabinet joins Congress: लोकसभा चुनाव के चलते नेताओं की इस पार्टी से उस पार्टी में भागदौड़ लगी है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे पूर्व मंत्री जगमोहन कंग। जिसके बाद उन्होंने ने फिर घर वापसी की है आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने उनका और उनके बेटे यादविंदर कंग का पार्टी में वापसी पर स्वागत किया।

बता दें की 2022 के विधानसभा चुनाव में वह खरड़ से कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी ने उन्हे टिकट नहीं दी थी। जिसके बाद कंग कांग्रेस पार्टी से नाराज हो गए थे और आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। अब वह और उनके बेटे कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए हैं। जगमोहन कंग मोरिंडा और खरड़ से विधायक रह चुके हैं। और पंजाब सरकार के मंत्री भी रह चुके है
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


