

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस (Corona virus) से आज छह लोगों की मौत होने से महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5445 हो गई।
पंजाब सरकार (Government of Punjab) के शाम को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 304 नए मामले सामने आए और 312 संक्रमित ठीक हुए। प्रदेश में अब तक कुल एक लाख 69 हजार 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से एक लाख 60 हजार 655 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इस समय सक्रिय मामलों अर्थात उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2933 है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


