

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): Cockroach Found in Food : चंडीगढ़ मशहूर क्लब से एक मामला सामने आया हैं। यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 3 थाना क्षेत्र में मशहूर नामी क्लब की है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट लेखराज शर्मा अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ क्लब में आए थे। जब उसने स्नैक्स का ऑर्डर दिया, तो प्लेट में एक मरा हुआ कॉकरोच था। इसके बाद वकील ने फूड सेफ्टी विभाग से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद फूड सेफ्टी विभाग टीम मौके पर पहुंची, लेकिन क्लब मालिक किचन में ताला लगाकर भाग गया।
Cockroach Found in Food : वकील लेखराज शर्मा ने बताया कि उनके बगल वाली टेबल पर एक जोड़ा बैठा था. बातचीत के दौरान पता चला कि वह शिमला जा रहे हैं। शिमला की यात्रा से पहले, वह नाश्ते के लिए चंडीगढ़ के इस क्लब में गए, लेकिन उनके भोजन में मांसाहारी अंश भी था। उन्होंने खाना बीच में ही छोड़ दिया. हम आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है; इससे पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट के एक मशहूर कैफे में समोसे से कॉकरोच निकला था.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


