

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Sensex Market : अमेरिकी मंदी के डर के कारण हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी निवेशकों में दहशत रही। अमेरिकी बाजार के धड़ाम होने का असर घरेलू कारोबार पर भी दिखा और सेंसेक्स करीब 400 अंक तक गिर गया, जबकि निफ्टी लुढ़ककर 22,500 से नीचे पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 379.79 अंक गिरकर 73,735.38 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 108.40 अंक गिरकर 22,351.90 अंक पर पहुंचा।
Sensex Market : अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के पीछे का कारण वॉल स्ट्रीट का घबराया हुआ होना बताया जा रहा है। क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि कनाडा, मैक्सिको और चीन के साथ व्यापार युद्धों से अमेरिकियों को “थोड़ी परेशानी” हो सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार वॉल स्ट्रीट के रणनीतिकार और अर्थशास्त्री अमेरिकी आर्थिक मंदी की संभावना को बढ़ा रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


