

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Property Sector : 2024 और 2025 में एक ट्रेंड बदल गया है और यह ट्रेंड है लग्जरी घरों की खरीदारी का। लग्जरी और प्रीमियम घरों की बिक्री बढ़ गई है और मिडिल क्लास में रहने वाले असंख्य परिवारों ने इन घरों को खरीदा है। मुंबई जैसे महानगरों में 2025 की पहली छमाही में 40 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले लग्जरी घरों की बिक्री में उछाल देखा गया।
1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले प्रीमियम फ्लैट्स की सेल में 6% की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी-जून 2025 के बीच ऐसे 82,972 फ्लैट्स बिके। अब प्रीमियम फ्लैट्स का हिस्सा कुल सेल में 62% हो गया है, जबकि 2024 में यह सिर्फ 51% था। FSI यानी फ्लोर स्पेस इंडेक्स, जो ये बताता है कि एक प्लॉट पर कितनी कंस्ट्रक्शन हो सकती है। भारत में FSI को गवर्नमेंट सख्ती से कंट्रोल करती है। भारत का FSI बहुत कम है. जैसे, मुंबई (इंडिया की फाइनेंशियल कैपिटल) में सिर्फ 542 हाई-राइज बिल्डिंग्स हैं, जबकि सिंगापुर में 2,687 से ज्यादा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


