
नई दिल्ली, 1 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- LPG Price Hike : मई महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबारियों की लागत बढ़ने की आशंका है।
नई कीमतों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा होकर ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 पर पहुंच गया है। इसी तरह अन्य महानगरों में भी कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है।
कोलकाता में यह सिलेंडर ₹2,208 से बढ़कर ₹3,202 हो गया है, जबकि मुंबई में अब इसकी कीमत ₹2,031 से बढ़कर ₹3,024 हो गई है। वहीं चेन्नई में भी कमर्शियल सिलेंडर ₹2,246.50 से बढ़कर ₹3,237 तक पहुंच गया है।
LPG Price Hike : हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह अभी भी ₹913 पर स्थिर है, जिससे घरेलू रसोई बजट पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर आने वाले दिनों में होटल और फूड इंडस्ट्री की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


