जालंधर, 2 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : शनिवार को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं। कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच नई दरों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,500 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,42,760 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
वहीं चांदी की कीमत भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। आज इसका भाव ₹2,54,000 प्रति किलो रिकॉर्ड किया गया है।
Gold-Silver Price : बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल का सीधा असर सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। ऐसे में निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर जांच लें और बाजार की स्थिति को समझकर ही फैसला करें।