
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Cylinder became cheaper : तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 33.50 रुपये कम की गई है, जो 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी। नई कीमतें लागू होने के बाद, दिल्ली में इसकी कीमत 33.50 रुपये घटकर 1631.50 रुपये हो गई है, जो अभी 1665.00 रुपये है। इसके साथ ही, कोलकाता में अब यह 34.50 रुपये सस्ता होकर 1769 रुपये में मिलेगा।
दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1,631.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1,665 रुपये थी. यानी राजधानी में 34 रुपये की कटौती हुई है। मुंबई की बात करें तो यहां कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1,582.50 रुपये हो गई है, जबकि जुलाई में यह 1,616 रुपये था यानी यहां 33.50 रुपये की राहत मिली है. घरेलू सिलेंडर की कीमत 852.50 रुपये बनी हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


