

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : CNG Price Hike : आम आदमी को बढ़ती महंगाई का एक और झटका लगा है। सीएनजी की कीमतों में इजाफा हो गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। इन शहरों में सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।
CNG Price Hike : दिल्ली में सीएनसजी अब 76.59 रुपये प्रति केजी बिकेगी। नोएडा में 82.20, ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम सीएनजी गैस बिकेगी। गाजियाबाद में सीएनजी के नए रेट 81.20 रुपये प्रति किलो हो गए हैं और एनसीआर में शामिल गुरुग्राम में सीएनजी 83.62 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


