मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Fukrey 3 Leaked : कल 28 सितंबर है और वीरवार को फिल्म Fukrey 3 रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, मंजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी हैं। फुकरे 3 का क्लैश विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर से होने का जा रहा है। क्लैश का असर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर होने वाला है लेकिन इसकी एक खास बात ये है कि दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की है। Fukrey 3 Leaked : रिपोर्ट्स की माने तो फुकरे 3 द वैक्सीन वॉर पर भारी पड़ सकती है। फुकरे 3…
Author: Vandna Verma
बगदाद (वीकैंड रिपोर्ट) : Iraq Fire : इराक के नीनवे प्रांत में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। समारोह के दाैरान आग लगने से 100 लोगों की माैत हो गई जबकि 150 के करीब झुलस गए। आग से झुलसकर मरने वालों में दूल्हा और दुल्हन भी शामिल हैं। हालांकि, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग लगने की वजह क्या थी, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि पटाखे जलाने की वजह से आग लगी। Iraq Fire : इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी ने अधिकारियों से कहा है कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Shri Siddh Baba Sodal Mela : ट्रैफिक पुलिस ने श्री सिद्ध बाबा सोढल के वार्षिक जोड़ मेले जो 29 सितंबर, 2023 तक स्थानीय श्री सोढल मंदिर में मनाया जा रहा है में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं के लिए बदले रूट और पार्किंग का विवरण जारी किया है। इस मेले में श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए, पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के निर्देश पर, ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने सोढल मंदिर की तरफ जाने वाली सड़कों पर श्रद्धालुओं और आम लोगों की उचित आवाजाही के लिए चौक/सड़कों से यातायात को डायवर्ट कर दिया है।…
अनंतनाग (वीकैंड रिपोर्ट) : Jammu Kashmir Blast : लारकीपोरा से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि यहां एक वाहन में विस्फोट हो गया है। बताया जाता है कि इस विस्फोट से चार लोग घायल हो गए। विस्फोट जिले के लारकीपोरा डूरू इलाके में टाटा मोबाइल वाहन के अंदर हुआ। घटना के विवरण का इंतजार है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। Jammu Kashmir Blast : जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी के अंदार जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें चार…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर के पहले चरण का कार्य दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाने का भरोसा जताते हुए मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा है कि श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा अगले वर्ष 22 जनवरी को होगी और 20 से 24 जनवरी के बीच किसी भी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इससे जुड़े समारोह में सम्मिलित होंगे। एक विशेष साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव रहे मिश्रा ने राम मंदिर के निर्माण और इस दौरान आई चुनौतियों के साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा समारोह तथा इसकी तैयारियों को लेकर…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट) : Mathura Train Accident : उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन में ट्रेन हादसे की खबर है। हादसा उस वक्त हुआ जब प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू ट्रेन अचानक रफ्तार तेज़ होने की वजह से प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। इससे वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई और लोग चीखने-चिल्लाने लगे। गनीमत यह रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। Mathura Train Accident : इस हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में किसी के हताहत होने की…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : NIA Raid on Gangster Terror Network : खालिस्तान और गैंगस्टर नेटवर्क को तोड़ने के लिए केंद्रीय एजेंसियां दिन रात जुटी हुई हैं। इस प्रक्रिया में निरंतर कार्रवाइयां जारी हैं। आज भी NIA ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 51 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई लॉरेंस, बंबीहा और अर्श डल्ला गैंग के सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर हो रही है। NIA Raid on Gangster Terror Network : पंजाब के फिरोजपुर से खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के करीबी जोरा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल में अर्श डल्ला के…
भुलत्थ (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab Police Officer Death : पंजाब पुलिस मुलाजिम की सड़क हादसे में माैत हो गई। मृतक का नाम सुरजीत सिंह पतड़ है और वह भुलत्थ में एडिशनल एसएचओ के पद पर तैनात थे। Punjab Police Officer Death : इस घटना के बारे में डीएसपी भारत भूषण सैनी ने बताया कि कल देरशाम थाना भुलत्थ से अपने गांव पतड़कलां की तरफ सुरजीत सिंह पतड़ जा रहे थे। रामगढ़ से थोड़ा आगे उनकी कार बेकाबू हो गई। इसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में माैके पर एडिशनल एसएचओ सुरजीत सिंह की माैत हो गई है।
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट) : Vigilance Raid at Bharat Inder Chahal’s house : पटियाला से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार भरत इंदर चहल के पटियाला स्थित घर विजिलेंस ने आज रेड की है। खबर सामने आई है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में चहल को गिरफ्तार करने के लिए आज विजिलेंस की टीम ने उनके घर रेड की है। Vigilance Raid at Bharat Inder Chahal’s house : इस दौरान उनके घर का गेट नहीं खोला गया। इसके बाद रेड करने पहुंची टीम की ओर से एक पत्र उनके…
भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट) : Cruelty to Girl : मासूम बच्चियों से रेप करने वाले आरोपी दरिंदगी की हर हद पार करते हुए इंसानियत को शर्मसार करते हैं। आए दिन देश में ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताजा ह्दयविदारक घटना मध्य प्रदेश के उज्जैन की है। यहां 12 साल की एक बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार करने का झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। खून से लथपथ रेप की शिकार बच्ची बिना कपड़ों के उज्जैन की गलियों में घंटों भटकती रही। लोगों से मदद मांगती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। Cruelty to Girl : एक सीसीटीवी…
