चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- school holidays : पंजाब में इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने हालात की गंभीरता को देखते हुए राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक शीतलहर से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है, जबकि 17 और 18 जनवरी को कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। भीषण ठंड के चलते लोगों को घर से बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग और पंजाब सरकार ने नागरिकों को ठंड से…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Blinkit 10 Minute Delivery : अगर आप भी ब्लिंकिट (Blinkit) से झटपट सामान मंगाने के आदी हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। अब ब्लिंकिट से ऑर्डर किया गया सामान 10 मिनट में पहुंचने का दावा नहीं किया जाएगा। क्विक कॉमर्स की तेज रफ्तार पर सरकार के हस्तक्षेप के बाद ब्रेक लग गया है। जानकारी के मुताबिक, यूनियन लेबर मंत्री मनसुख मांडविया के प्रयासों और कई दौर की बैठकों के बाद ब्लिंकिट, स्विगी, जोमैटो और जेप्टो जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों ने अपनी “10 मिनट डिलीवरी” वाली ब्रांडिंग हटा दी है। यह फैसला डिलीवरी वर्कर्स की…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Prisoners Escaped with Police Car : पंजाब में पुलिस की गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमृतसर में पेशी पर लाए गए तीन आरोपी पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों को जंजीरों से बांध दिया और मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक इनोवा से टकरा गई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को दोबारा पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर ग्रामीण के थाना झंडेर की पुलिस टीम तीन कैदियों को जिला कोर्ट में पेश करने लाई थी। पेशी के बाद जब पुलिस…
Today Horoscope for 14 January 2026 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। वाहन सुख मिलेगा। परिवार में प्रेम बना रहेगा और संतान से खुशखबरी मिल सकती है। खानपान में संयम रखें। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कई स्रोतों से लाभ मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। मेहनत का फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, मगर प्रेम…
बरनाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Arjan Dhillon Father Death : पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने करीब 70 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे भदौड कस्बे और पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, बूटा ढिल्लों लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालत में लगातार गिरावट के बाद आखिरकार उन्होंने दुनिया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पंजाब के कुछ जिलों में पारा 2 डिग्री तक लुढ़क गया है और जमीन का तापमान शून्य डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। कड़ाके की ठंड के साथ-साथ अब घने कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह तड़के और देर रात विजिबिलिटी में भारी कमी देखने को मिल रही है, जिससे हाईवे और बाहरी इलाकों में वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- NRI Wife Murder : कोर्ट रोड स्थित एक होटल में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से खून से सनी एक युवती की लाश बरामद हुई। मृतका की पहचान प्रभजोत कौर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुरदासपुर की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती थी। जानकारी के अनुसार, होटल स्टाफ को उस समय शक हुआ जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और महिला का पति भी होटल वापस नहीं लौटा। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Social Security Rules : आज एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है,जो देशभर के डिलीवरी बॉयज़ और राइडर्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ज़ोमैटो, स्विगी, बल्किंट, रैपिडो आदि सभी कंपनियों काम करने वाले डिलीवरी बॉयज या पार्ट टाइम वर्करों के लिए सरकार ने सोशल सिक्योरिटी रूल्स जारी किए हैं। अब यह कंपनियां अपनी वर्करौं को टाइमर या कांट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वाले कर्मी कहकर सोशल सिक्योरिटी देने से पीछा नहीं छुड़ा पाएंगी। केंद्र सरकार की लेबर मिनिस्ट्री ने उनके हितों को ध्यान में रखते हुए ड्राफ्ट सोशल सिक्योरिटी रूल्स जारी कर दिए हैं। यह…
संगरूर (वीकैंड रिपोर्ट)- Sangrur News : संगरूर के गांव तुंगां में एक बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां 12 साल के मासूम हरजोत सिंह की पतंग उड़ाते समय अपने घर की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। हरजोत छठी कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा 11 जनवरी की शाम हुआ। हरजोत अपने तीन मंजिला मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान वह तीसरी मंजिल पर बने लिफ्ट एरिया के पास लगी ग्रिल के नजदीक पहुंच गया और संतुलन बिगड़ने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- IRCTC Ticket Booking Rules : रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 12 जनवरी 2026, सोमवार से IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में अहम बदलाव लागू कर दिया है। अब आधार से वेरिफाइड यूजर्स एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) खुलने वाले दिन आधी रात तक टिकट बुक कर सकेंगे। इस फैसले को यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक माना जा रहा है। PRS काउंटर बुकिंग में कोई बदलाव नहीं रेल मंत्रालय ने साफ किया है कि कंप्यूटराइज्ड PRS काउंटरों पर टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी।…
