लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)- Uttar Pradesh Supplementary Budget 2026 : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन योगी आदित्यनाथ सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसलों के साथ 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 में संशोधन सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस संशोधन के बाद प्रदेश के मदरसे अब कामिल और फाजिल की डिग्रियां जारी नहीं कर सकेंगे। बजट पेश होने के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी और हंगामा किया, जिस…
Author: Vandna Verma
टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Check SIM Cards Linked to Aadhaar Online : डिजिटल युग में मोबाइल सिम हमारी पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन फर्जी दस्तावेजों पर सिम कार्ड जारी होने के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। कई बार लोगों के नाम और पहचान पत्र का गलत इस्तेमाल कर उनके नाम पर सिम एक्टिव कर दिए जाते हैं, जिसकी जानकारी उन्हें लंबे समय तक नहीं मिलती। ऐसे मामलों में व्यक्ति साइबर अपराध या कानूनी परेशानियों में भी फंस सकता है। इसी खतरे से बचाने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने Sanchar Saathi (TAFCOP) पोर्टल शुरू किया है,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Minor Girl Rape Threat : जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और प्रधानमंत्री द्वारा माफ किए जाने के बाद भी लड़की और उसकी मां को कथित तौर पर लगातार जान से मारने और दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। परिवार का दावा है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें कुछ ही दिनों में तीन बार अपना घर बदलना पड़ा है। एफआईआर में पता सार्वजनिक होने का…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 5 Aug Rashifal 2026 : 5 अगस्त का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर बनेंगे, जबकि कुछ को रिश्तों और खर्चों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मेष राशि के जातकों के लिए वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं, वहीं सिंह राशि वालों की किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल। मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली,…
करनाल (वीकैंड रिपोर्ट)- ICAR NDRI New Paneer Technology : देश में पनीर की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय वैज्ञानिकों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI), करनाल ने AMCF (Antimicrobial Coagulant Formulation) नाम की नई तकनीक विकसित की है, जिससे पनीर पहले की तुलना में 10 दिन से अधिक समय तक ताजा, सुरक्षित और स्वादिष्ट रखा जा सकेगा। क्या है AMCF तकनीक? AMCF यानी Antimicrobial Coagulant Formulation एक ऐसी डुअल-फंक्शन तकनीक है, जो दूध को फाड़कर पनीर बनाने के साथ-साथ उसमें हानिकारक बैक्टीरिया की वृद्धि को भी रोकती…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Vastu Tips for Car Parking Direction : आज के समय में कार और बाइक केवल सुविधा का साधन ही नहीं, बल्कि जीवनशैली और तरक्की का प्रतीक भी बन चुकी हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि वाहन गलत दिशा में पार्क किए जाएं या गैराज गलत स्थान पर बनाया जाए, तो इसका असर घर की आर्थिक स्थिति, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा पर पड़ सकता है। मान्यता है कि ऐसी स्थिति में अनावश्यक खर्च, वाहन खराब होने की समस्या और आर्थिक नुकसान बढ़ सकता है। गैराज बनाने के लिए कौन-सी दिशा है सबसे शुभ? वास्तु शास्त्र के…
हुगली (वीकैंड रिपोर्ट)- West Bengal Anniversary Fine Poster : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। यहां शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल न होने वाले मेहमानों के लिए एक व्यक्ति ने 500 रुपये का ‘जुर्माना’ तय कर दिया और इसकी जानकारी पोस्टर लगाकर सार्वजनिक कर दी। जानकारी के अनुसार, चुंचुड़ा नगर पालिका के जलकल विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने 29 जुलाई को अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया था। उन्होंने सहकर्मियों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों को निमंत्रण भेजा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 679 रुपये की तेजी के साथ 1,43,594 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,284 रुपये चढ़कर 2,19,030 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ी चमक वैश्विक बाजार Comex पर भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। सोना 4,109.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला और कारोबार के दौरान बढ़कर 4,113.80 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Air India Phuket Delhi Flight Turbulence : एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान (AI2379) मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचने से पहले तेज टर्बुलेंस (हवा के झटकों) की चपेट में आ गई। इस दौरान विमान की ऊंचाई अचानक करीब 300 फीट तक कम हो गई, जिससे विमान में सवार यात्रियों और क्रू में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पायलट ने स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया और विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। एयर इंडिया के अनुसार, इस घटना में करीब 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 यात्री और 2 क्रू सदस्य शामिल हैं। सभी को प्राथमिक…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Bandh Protest Over Barnala Lathi Charge : बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में अमृतसर के भंडारी पुल पर चल रहा धरना अब राज्यव्यापी आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। वाल्मीकि समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पंजाब सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 7 अगस्त तक सफाई कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों की मांगें पूरी नहीं की गईं, तो पूरे पंजाब में पंजाब बंद का आह्वान किया जाएगा। धरने को संबोधित करते हुए संत मलकीत नाथ ने कहा कि प्रस्तावित पंजाब बंद के दौरान हाईवे, रेल यातायात, बस सेवाएं और अन्य सार्वजनिक गतिविधियां प्रभावित…
