जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Holi Utsav : 16 मार्च को सखी परिवार की ओर से जालंधर में विशाल होली उत्सव मनाया जा रहा है। यह होली उत्सव पटेल चाैक स्थित साईंदास स्कूल की ग्राऊंड में आयोजित किया जा रहा है। ललिता सखी ने अपील की कि भक्तगण रंगबिरंगे फूल लेकर आएं। संकीर्तन कर्ता समीर शर्मा के सानिध्य में केदार गोस्वामी (श्री धाम नंदगांव) भक्तों को प्रभु के चरणों से जोड़ेंगे।
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi News : केंद्र सरकार के दो बड़े फैसलों से दिल्ली और एनसीआर के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को बॉर्डर पर जाम से राहत मिल सकती है। पहला, NHAI एमसीडी से कहेगा कि वो टोल टैक्स वसूलने वाले प्लाजा हाईवे से हटा ले, क्योंकि ये हाईवे पर ट्रैफिक जाम का बड़ा कारण हैं। दिल्ली-गुड़गांव (NH48) और दिल्ली-गाजियाबाद-नोएडा (NH9) जैसे व्यस्त हाईवे पर ये समस्या सबसे ज्यादा है। दूसरा, सड़क परिवहन और हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वो अपील करेंगे कि टोल प्लाजा बॉर्डर से हटा दिए जाएं। साथ ही कमर्शियल गाड़ियों से ECC…
मोगा (वीकैंड रिपोर्ट)- Murder of Shiv Sena leader : मोगा में शिवसेना नेता मंगत राम के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गये। इन सभी को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब पुलिस टीम ने आरोपियों को उनके छिपने के स्थान पर घेरा तो आरोपी अरुण उर्फ दीपू, अरुण उर्फ सिंघा और राजवीर उर्फ लाडो ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने 0.32 पिस्टल से दो और 0.30 पिस्टल से तीन गोलियां चलाईं। Murder of Shiv Sena leader : पुलिस…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Sunita Williams will return to earth soon : नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर की पृथ्वी पर वापसी अब जल्द होने की उम्मीद है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो जाएंगे। नासा-स्पेसएक्स क्रू-10 को अब 14 मार्च को शाम 7.03 बजे से पहले लॉन्च कर देगा। अगर यह लॉन्च सफल रहता है तो सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की धरती पर वापसी हो सकेगी। Sunita Williams will return to earth…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Grenade attack in Amritsar : देररात ठाकुरद्वारा मंदिर पर बाइक सवार दो युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिस मंदिर पर यह हमला हुआ है, वह अमृतसर के खंडवाला इलाके में ठाकुरद्वारा मंदिर है। हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह हमला सुनियोजित था और इसमें आतंकवादी संगठनों की संलिप्तता हो सकती है। धमाकों के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों…
सोनीपत (वीकैंड रिपोर्ट)- Murder In Haryana : हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि यहां भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र को दो गोलियां उनके पड़ोसी ने ही मारीं। घटना के पीछे जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सदर गोहाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि बीजेपी नेता ने पड़ोसी के बुआ की जमीन खरीदी थी जिसको लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी ने कुछ दिन पहले बीजेपी नेता को जमीन पर कदम नहीं रखने की चेतावनी…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood News : कल आमिर खान का 60वां जन्मदिन है। आमिर के बर्थडे से पहले सलमान और शाहरुख उनके घर पहुंचे। तीनों की इस मुलाकात के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में शाहरुख पैपराजी से बचते नजर आ रहे हैं। आमिर खान के 60वें जन्मदिन से पहले उनके घर पर इस सुपरस्टार्स की मौजूदगी ने ये एहसास करा दिया है कि ये बर्थडे कुछ खास होनेवाला है। Bollywood News : सलमान खान और शाहरुख खान आमिर का ये जश्न मनाने के लिए उनके घर पहुंचे। तीनों की इस दुर्लभ मुलाकात के वीडियोज…
If the mind is sandalwood then the things of the world never bite – Navjeet Bhardwaj जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Religious News – मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान अजीत कुमार से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित मां भक्तों को रंगों के पावन त्योहार होली की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए आध्यात्मिक प्रवचनों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : भारत सरकार की तरफ से प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफे को लेकर नगर निगम की टीम समय-समय पर छापेमारी करती रहती है। वहीं आज नगर निगम की तहबाजारी विभाग की टीम ने मकसूदां मंडी के पास स्थित फैक्ट्री में छापेमारी की। विभाग की टीम द्वारा उक्त फैक्ट्री में से 500 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफे बरामद कर लिए। तहबाजारी विभाग के सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह मिठू ने बताया कि मेयर विनीत धीर के निर्देशों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधित लिफाफों की वजह से शहर में सफाई को लेकर बहुत दिक्कत आ रही है।…
Famous singer Sonu Nigam spread the magic of his voice at the World College of Technology and Management गुरुग्राम (वीकैंड रिपोर्ट) Entertainment News – बेहतरीन पढ़ाई व बेस्ट प्लेसमेंट से सफलता का परचम लहराने वाले वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रांगण में जेनिथ 2025 सेलिब्रिटी नाईट का आयोजन किया गया। वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेलिब्रिटी नाईट कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने जेनिथ 2025 सेलिब्रिटी नाईट में अपनी सुरीली आवाज व एक्टिंग के दमदार परफॉर्मेंस का ऐसा जलवा बिखेरा की सभी मंत्रमुग्ध हो…
